Funny Chutkule hindi font 2016


  1. #शराब के उस बार के सामने एक छोटा सा तालाब था।

  2. #झमाझम बारिश हो रही थी और
  3. उस बारिश में पूरा भीगा हुआ एक बुजुर्ग आदमी एक छड़ी पकड़े था
  4. #जिससे बँधा धागा तालाब के पानी में डूबा हुआ था।

  5. एक राहगीर ने उससे पूछा: “क्या कर रहे हो बाबा ?”

  6. बुजुर्ग: “मछली पकड़ रहा हूँ।”

  7. राहगीर बारिश में भीगे उस बुजुर्ग को देख बहुत दुखी हुआ, बोला:
  8. #“बाबा, मैं बार में व्हिस्की पीने जा रहा हूँ।
  9. आओ तुम्हें भी एक पैग पिलाता हूँ।
  10. ऐंसे तो तुम्हे सर्दी लग जायेगी। आओ अंदर चलें। ”

  11. बार के गर्म माहौल में बुजुर्ग के साथ व्हिस्की पीते महाशय ने बुजुर्ग से पूछा:
  12. “हाँ तो, बाबा, आज कितनी मछलियाँ फसीं ?”

  13. बुजुर्ग बोला” तुम आठवीं मछली हो, बेटा! “


  14.  
  15. ===============================


  16.  
  17. अगर फिल्मों को पीने के नाम से बनाया जाए तो उनके नाम निम्नलिखित होंगे:

  18. 1. सोडा अकबर
  19. 2. सब ने पिला दी थोड़ी
  20. 3. रम दे बसंती
  21. 4. हम टाइट हो चुके सनम
  22. 5. बियर ज़ारा
  23. 6. बेवड़े ज़मीन पर
  24. 7. एक था बैगपाइपर
  25. 8. रम मारो रम
  26. 9. मैंने ड्रिंक तुझको दिया
  27. 10. दारु दास
  28. 12. पैग लिया तो चकना क्या
  29. 13. उलटी कर दी आपने

  30. ===============================

  31. अगर मोदी बस एक बार ऐलान कर दे.

  32. की जो भी आतंकवादी को पकड़ के लाएगा उसे सरकारी नौकरी दी जायेगी.

  33. .

  34. कसम से 24 घंटे भी नहीं लगेंगे,
  35. देश के लडके पूरा पकिस्तान उठा लाएंगे

  36. सहमत है तो शेयर करे
  37. वंदे मातरम्!

  38. ===============================
  39. 3 ईडियट (पार्ट 2)

  40. रैंचो क्लास में मुस्कुराता रहता है।

  41. टीचर—” आप मुस्कुरा क्यूँ रहे हो ? ”

  42. रैंचो—” आज पहली बार फेसबुक में अकाउंट बनाया है। बहुत मजा आ रहा है। ”

  43. टीचर—” ज्यादा मजा लेने की जरूरत नहीं है। ये बताओ पोस्ट (Post) किसे कहते हैं ? ”

  44. रैंचो—” वो सबकुछ जो फेसबुक में भेजते है post कहलाती है। ”

  45. टीचर—” ज़रा विस्तार से समझाओगे। ”

  46. रैंचो—” सर, जो भी लोग फेसबुक पर डालते हैं, वो post है। घूमने गए, फोटो डाल दिया–post है, मैच देखा, स्कोर डाल दिया–post है, सर।
  47. सर, एक्चुली हम post से घिरे हुए हैं।
  48. कैटरीना की पिक से रोनाल्डो की किक तक, सब कुछ post है, सर।
  49. एक सैकेंड में कमेन्ट, एक सैकेंड में लाइक।
  50. .
  51. कमेन्ट–लाइक….
  52. कमेन्ट–लाइक….
  53. कमेन्ट–लाइक….”

  54. टीचर—” शट अप। अकाउंट बनाके ये करोगे। कमेन्ट-लाइक…..कमेन्ट-लाइक ?
  55. हाँ…चतुर तुम बताओ। ”

  56. चतुर—” पिक्चर्स, टेक्स्ट आर वीडियोज पोस्टेड थ्रू मोबाइल आर टैबलेट आर लैपटाप आर डेस्कटाप वाया डिफरेंट आपरेटिंग सिस्टम्स यूजिंग इंटरनेट ऑन फेसबुक इज काल्ड ए पोस्ट। ”

  57. टीचर—” एक्सीलेंट ! ”

  58. रैंचो—” पर सर, मैंने भी तो वही बोला, सीधे सादे शब्दों में। ”

  59. टीचर—” सीधे सादे शब्दों में करना है, तो ऑर्कुट या ट्विटर के पेजेस पे एकाउंट बनाओ। ”

  60. रैंचो—” लेकिन सर, दुसरे साइट्स भी तो…..”

  61. टीचर—” गेट आउट ! ”

  62. रैंचो—” क्यों, सर ? ”

  63. टीचर—” सीधे शब्दों में, बाहर जाइए। ”

  64. (रेंचो, बाहर जाता है और फिर लौट कर आता है।)

  65. टीचर—” क्या हुआ ? ”

  66. रैंचो—” कुछ भूल गया था, सर। ”

  67. टीचर—” क्या ? ”

  68. रैंचो—” ए यूटिलिटी बटन गिवन टू अस, टू प्रोटेक्ट अवर प्राइवेट डाटा, पिक्चर्स, मैसेजेस आर पर्सनल इनफार्मेशन फॉर बींग स्टोलन आर यूज्ड फॉर बेड परपज बाय हैकर्स आर एनीवन एल्स…..”

  69. ##रैंचो—” लॉगआउट सर, लॉगआउट करना भूल गया था। ”

  70. #टीचर—” तो सीधा, सीधा नहीं बोल सकते थे ? ”

  71. रैंचो—” थोड़ी देर पहले कोशिश की थी सर, लेकिन आप को पसंद नहीं आया। “

  72. ===============================

  73. लड़की – क्या कर रहे हो?
  74. #लड़का – मूंगफली खा रहा हूँ।
  75. लड़की – Haww! अकेले अकेले,
  76. लड़का – अब 10 रूपये की मूंगफली में भण्डारा करू क्या…


  77. ===============================

  78. एक दिन पड़ोस को छोरो आ के पडोसी चाचा सु बोल्यो:
  79. “रे चाचा…. थारी इस्तरी दे दे”

  80. चाचो आपकी लुगाई की ओर इसारो करके बोल्यो:
  81. “ले जा… वा बैठी।।”

  82. छोरा चुप चाप देखन लाग्यो और बोल्यो..
  83. “चाचा यो नहीं.. कपडे हाली चाए।।”

  84. चाचो बोल्यो:
  85. “रे बावला, या तने बगैर कपड़ा की दीखे है के।।”

  86. छोरा गुस्सा में चीख्यो
  87. “रे चाचा.. तू बावलो ना बन.. करंट ह़ाली इस्त्री चाए.. करंट हाली…”

  88. चाचो भी उछलकर बोल्यो,
  89. “बावली पूँछ…. हाथ तो लगा के देख..
  90. करंट ना मारे, फेर बात करीए!!!” 😀 😛


  91.  
  92. ===============================


  93.  
  94. 2015 बड़ी ही शांती के साथ गुजर रहा हैं…

  95. परन्तु हमारे सामने तीन बड़े सवाल छोड़ गया बिना सवाल दिए!

  96. 1. कटप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा..?
  97. 2. सलमान खान की कार कौन चला रहा था..? और
  98. 3. इंद्राणी के कितने पती थे..?

  99. उत्तर : इस प्रकार हैं….

  100. सलमान की गाड़ी इन्द्राणी चला रही थी।
  101. ये बाहुबली ने देख लिया था और ये वो किसी को नहीं बता दे इसलिए कट्टपा ने बाहुबली को मारा
  102. क्योंकि कट्टपा इन्द्राणी का 7वा पति था।

  103. Finally we got all the answers…

  104. ===============================

  105. गुरू जी नमस्ते!
  106. पहचाना..?? मैँ आपका शिष्य कल्लू बोल रहा हूँ।

  107. अरे ! कल्लू कैसे हो तुम ?? आज इतने सालो बाद…
  108. मेरी याद कैसे आ गई ?? …
  109. और मेरा फोन नम्बर कैसे मिल गया??

  110. गुरूजी ! फोन नम्बर ढ़ुंढ़ना कौन सा मुश्किल था ?
  111. जब प्यासे को प्यास लगती है तो जलस्रोत ढ़ुंढ़ ही लेता है। …
  112. दरअसल गुरू जी हमने एक नया रोजगार शुरू किया है। …
  113. और आपने बचपन मेँ कहा था की जब
  114. भी कोई काम शुरू करना हमसे उदघाटन जरूर कराना।
  115. तो हम अपने काम का उदघाटन आपसे ही कराना चाहते है।

  116. अतिसुन्दर ! वत्स। बताओ कहाँ आना है उदघाटनके लिये हमेँ ?
  117. गुरूजी ! आप पुराने खंडहर के पास चार लाख रूपया लेके आ जाईये। ..
  118. आपका ‘छोटूवा’ हमरे कब्जे मेँ है।
  119. आज से ही ‘अपरहण’ का धंधा चालू किया तो सोचा की ‘उदघाटन’ आपके शुभ हाथो से ही हो। 😀 😉

  120. ===============================

  121. दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई…

  122. पहली: कहो बहिन, तुम्हारी मौत कैसे हुई?

  123. दूसरी: ज्यादा ठण्ड लगने के कारण. और तुम्हारी?

  124. पहली: हाई ब्लड प्रेशर के कारण.
  125. बात दरअसल यह हुई कि मुझे अपने पति पर शक था. एक दिन मुझे पता चला कि वो घर में किसी दूसरी औरत के साथ हैं.
  126. मैं फ़ौरन घर पहुंची तो देखा कि मेरे पति आराम से अकेले टीवी देख रहे हैं…

  127. दूसरी: फिर क्या हुआ?

  128. #पहली: खबर पक्की थी इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने उस औरत को घर के कोने कोने में, तहखाने में, पर्दों के पीछे, गार्डेन
  129. #में यहाँ तक कि अलमारी और संदूक तक में तलाश किया पर वह नहीं मिली.
  130. मुझे इतनी टेंशन हुई कि मेरा ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और मेरी मौत हो गई…

  131. दूसरी: काश !!! तुमने फ्रिज खोलकर देख लिया होता तो आज हम दोनों जिन्दा होते…

  132. ===============================

  133. एक REXONA नाम की लडकी थी
  134. वह HAMAM गाव की रहने वाली थी.

  135. जिसके parents का नाम RIN और
  136. CINTHOL था.

  137. एक DOVE नाम का लड़के
  138. से LOVE हो गया

  139. DOVE जो REXONA को बहोत
  140. प्यार करता था और

  141. REXONA भी DOVE को अपना
  142. LIFEBOY बनाना चाहती थी.

  143. दोनोँ का प्यार PEARS की
  144. तरह बिलकुल साफ था.

  145. 1 दिन दोनों की शादी MOTI महल,
  146. BREEZE गार्डन मेँ होती है.

  147. शादी मेँ
  148. DETTOL ,
  149. MEDIMIX,
  150. LUX, FAA ,
  151. NIRMA ,
  152. VIVEL,
  153. B B
  154. आदि रिश्तेदार भीआते हैँ.

  155. शादी के बाद उनके जुडवाँ बच्चे होते हैँ …
  156. JHONSON & JHONSON.

  157. हँसो मत …
  158. ये एक तरीका आपको बताने था

  159. की Market मेँ बहुत types
  160. के साबुन मिलते हैँ…

  161. नहा भी लिया करो…
  162. ठंड सबको लगती है !

  163. ===============================

  164. नई नवेली बहु से..

  165. सास:
  166. देखना पकोड़ी एक एक कर ही तलना वरना क़ोई कच्ची कोई पक्की रह जायेगी ।
  167. और भिन्डी एक एक कर धोना और फिर टॉवेल से पोंछ कर एक एक कर काटना ।
  168. और धनिया की एक एक पत्ती तोड़ कर धोना ।
  169. बहु दो चार दिन परेशां रही फिर पांचवे दिन
  170. मांजी आप ये सब्जी देखो तब तक मैं नहाकर आती हूँ।

  171. चार घंटे तक बाथरूम से जब बहु नहीं निकली तो..

  172. सास: तुझे नहाने में कितना वक़्त लग रहा ?

  173. बहु: मांजी आपके बताये अनुसार सर में एक एक बाल शेम्पु कर रही हूँ अभी तीन घंटे और लगेंगे तब तक खाना आप ही देख लो!

  174. #नहले पे देहला 😀


  175.  
  176. ===============================


  177.  
  178. बॉस ने एक चुलबुली, निहायत ही खूबसूरत सेक्रेटरी को काम पर रखा..

  179. #लेकिन 10 दिन बाद ही 27वें माले से कूद
  180. कर बॉस ने आत्महत्या कर ली!!

  181. इंस्पेक्टर :-कमरे में उस वक़्त कौन मौज़ूद था ?
  182. सेक्रेटरी:- जी,… मैं थी!

  183. इंस्पेक्टर :- आख़िर हुआ क्या? उसने ख़ुदकुशी क्यूँ की?

  184. सेक्रेटरी:- वह बहुत अच्छे इंसान थे,
  185. एक दिन उन्होंने मुझे 2 लाख रुपये का ड्रेस उपहार में दिया ..

  186. फिर एक दिन उन्होंने मुझे 15 लाख की कीमत वाला हीरों
  187. का हार खरीद कर दिया .

  188. परसों ही वह मेरे लिए 5 लाख की हीरे की अंगूठी ले कर
  189. आए थे.. यह रही मेरी उंगली में..

  190. इंस्पेक्टर :- फिर?
  191. सेक्रेटरी:- आज उन्होनें मुझे शादी के लिए प्रपोज किया..

  192. इंस्पेक्टर :- तो?

  193. सेक्रेटरी:- तभी मेरे पापा का फोन आया, मैंने कहा :-
  194. आप यहाँ होते तो देखते मेरे बॅस मुझे कितना प्यार करते हैं,
  195. आप तो हमेशा बस यही कहते हो,
  196. पप्पू बेटा लड़की बनकर मत घूमा कर।

  197. .

  198. .

  199. शिक्षा :- Market में पैसा लगाने से पहले Product की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

  200. ===============================

  201. एक भैंस मोबाइल निगल गई!
  202. अब जैसे ही मोबाइल की “रिंग” बजती ,
  203. भैंस तो तूफान मचाना शुरू कर देती !!

  204. सभी परेशान, आखिर क्या किया जाए …

  205. आखिरकार एडमिन ने,
  206. सलाह दी:

  207. भैंस को “कवरेज क्षेत्र” से बहार ले जाओ!
  208. इसे कहते है “Intelligent”. ऐसे हरकोई एडमिन थोडे़ ही बन सकता है ।

  209. गर्व है हमे हमारे admin पर!

  210. ===============================

  211. वॉट्स अप की अवस्था, कुंभ मेले जैसी हो गई है..,,

  212. चारो तरफ अखाडे ही अखाडे..(ग्रुप ही ग्रुप)..

  213. किसी मे एक, तो किसी मे २-३-४ महंत..

  214. कुछ साधू नियमित प्रवचन करते है,

  215. कुछ हफ्ते मे एक दो बार….

  216. कुछ साधू, जो बस सिर्फ लंगर खाते रहते है………!!

  217. ===============================
  218. एक ही दिन में सबसे ज्यादा गाली खाने का रेकॉर्ड चेतन शर्मा के नाम पर था (जब उसकी लास्ट बाल पर जावेद मियांदाद ने छक्का मारकर पाकिस्तान को मैच जिताया था ) …

  219. कल वो रेकॉर्ड आमिर खान ने तोड़ दिया है ……..
  220. बधाई आमिर  😀

  221. ——

  222. मिसेज़ किरण राओ,
  223. w/o आमिर खान

  224. प्रिये किरण,

  225. जब पत्नी असुरक्षित महसूस करती है, तो आपको पति बदलना चाहिए,
  226. देश नहीं..

  227. – आपकी हितेषी,
  228. इन्द्राणी मुकर्जी


  229. ===============================
  230. दया: सर, ये तो मर गया है।

  231. ACP: तलाशी लो इसकी

  232. दया: जेब में कुछ है,
  233. सर ये तो प्रेम रतन धन पायो का टिकट है।

  234. ACP: इसका मतलब समझे दया, आत्महत्या है यह।!!


  235.  
  236. ===============================


  237.  
  238. बुरा ना मानो होली है कह कर,
  239. मेरे पडोसी ने मुझ पर रंग फेंका था ।

  240. कल मै भी बुरा ना मानो दिवाली है कह के,
  241. उस पर बम फेक दूंगा।

  242. फिर सारा मोहल्ला रात भर मुझे ढूंढेगा!

  243. ===============================

  244. घर का T.V बिगड़ जाए
  245. तो माता-पिता कहते हैं..
  246. बच्चों ने बिगाड़ा है;

  247. और अगर बच्चे बिगड़ जाएं तो
  248. कहते है..
  249. T.V. ने बिगाड़ा है !!!
  250. ===============================

  251. एक शराबी सड़क के किनारे बहुत ज्यादा पीने के कारण लगभग बेसुध सा पड़ा हुआ था.

  252. एक भले आदमी ने उसके पास आकर पूछा:
  253. आखिर इतनी ज्यादा पीनेकी क्या जरूरत थी ?

  254. शराबी:
  255. मजबूरी थी … पीने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था..

  256. भला आदमी: आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई थी?

  257. शराबी: बोतल का ढक्कन गुम हो गया था..!

  258. ===============================
  259. घरवाली ने पूछा-

  260. क्यूं जी, किसी भी group में 40/50 Members रहते है.!!
  261. मगर कुछ गिने चुने लोग ही Message भेजते है….!!
  262. ऐसा क्यूं.?

  263. पति ने कहा-

  264. एक Class में भी 40/50 Students रहते है…
  265. मगर सभी होशियार थोड़ी होते है .!!!!!!!

  266. Active members, abhi share karein!


  267. ===============================

  268. भिखारी:
  269. भगवान के नाम पे
  270. कुछ दे दे बाबा..

  271. Student –
  272. ये ले.. मेरी B.E. की डिग्री रख ले..!

  273. भिखारी:-
  274. अब रुलाएगा क्या पगले..
  275. तुझे चाहीये तो मेरी
  276. MBA. की रख ले..!


  277.  
  278. ===============================

  279.  
  280. वक़्त और जरुरत के हिसाब से आदमी की सोच बदल जाती हे,

  281. जब चाय में मक्खी गिर जाती हे
  282. #तो चाय फेक देते हे

  283. और

  284. #घी में गिर जाये तो मक्खी!! 😀

  285. ===============================

  286. एक बार मोदी जी और लालू जी एक दुकान पर गए।
  287. #वहां से लालूजी ने 3 चॉकलेट चुरा लीं।
  288. जब दोनों बाहर निकले,

  289. #तो लालू जी मोदी जी से बोला:
  290. देख, मैं कितना चालाक हूं!
  291. मैंने दुकान से 3 चॉकलेट चुरा कर अपनी जेब में डाल लीं और किसी को पता भी नहीं चला।

  292. मोदी जी बोले: मैं तुम्हें इससे भी बढ़िया चीज़ करके दिखा सकता हूं।
  293. फिर दोनों वापस दुकान में गए…

  294. मोदी जी दुकानदार से बोले:
  295. मैं तुम्हें एक जादू दिखाना चाहता हूं।

  296. दुकानदार: दिखाइये

  297. मोदी जी : मुझे एक चॉकलेट दो।

  298. दुकानदार ने चॉकलेट दी और वह उसे खा गये।
  299. फिर उन्होने दोबारा एक चॉकलेट मांगी।
  300. दुकानदार ने दूसरी चॉकलेट, वह उसे भी खा गये।

  301. अब मोदी जी ने दुकानदार से
  302. तीसरी चॉकलेट मांगी और वह भी खा ली।

  303. दुकानदार ने पूछा: इसमें जादू कहां है? . . .

  304. मोदी: अब तुम लालू जी की जेब देखो,
  305. तुम्हें तुम्हारी तीनों चॉकलेट वापस मिल जाएंगी।

  306. मोदी रॉक 😀 लालू शॉक :-O

  307. ===============================

  308. पठान ने अपने मोहल्ले मेँ रहने वाले एक आदमी को खूब पीटा ..

  309. बात पँचायत तक पहुँच गई

  310. पँचायत मेँ पठान से पूछा गया
  311. कि तुमने इस आदमी को क्यों मारा ?

  312. पठान – ये आदमी पुरे मोहल्ले मेँ कहता रहता है
  313. अच्छे काम करो तुम्हेँ जन्नत मिलेगी .

  314. सरपंच – तो ठीक ही तो कहता है ये ..

  315. अब पिटने की बारी सरपँच की थी ..

  316. अब सरपँच को क्योँ मारा ?

  317. पठान ने बताया – ओये “जन्नत” हमारी बेगम का नाम है ! 😀 😛

  318. ===============================

  319. यू पी सरकार से लैपटॉप पा कर एक u.p. का लड़का गूगल पर टाइप करता है

  320. ” Haw two empres a Garl if Week en inglish ”

  321. गूगल का जवाब –

  322. “सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ, जेमें फायदा है, लड़की पटावे में कच्छु नई धरो, जायदाद बिक जईहे जे चक्करो में और जूता पडिहै सो अलग…

  323. ===============================


  324. एक दादा और एक दादी ने अपनी जवानी के दिनों को ताज़ा और relive करने की सोची.

  325. उन्होन्ने प्लान किया कि वो एक बार शादी से पहले के दिनों की तरह छुप कर नदी किनारे मिलेंगे.

  326. .
  327. .
  328. .

  329. दादा तैयार शैयार होकर, बांके स्टाइल वाला बाल संवार कर, लंबी टहनी वाला खूबसूरत लाल गुलाब हाथ में लेकर नदी किनारे की पुरानी जगह पहूंच गये. उनका उत्सुक इंतज़ार शुरू हो गया. ताज़ी ठंढी हवा बहुत रोमैंटिक लग रही थी.

  330. .
  331. .
  332. .

  333. .
  334. .
  335. एक घंटा गुजरा, दूसरा भी, यहां तक कि तीसरा भी . पर दादी दूर दूर तक नहीं दिखी.

  336. दादा अपना सेलफोन भी नहीं ले गये थे क्यों कि उनके तब के वक्त में तो PCO भी नहीं होते थे. नदी किनारे तो नहीं ही.

  337. .
  338. .
  339. .

  340. दादा को फ़िक्र नहीं हुई, बहुत गुस्सा आया .

  341. झल्लाते हुए घर पहुंचे …….
  342. …….
  343. …….
  344. तो देखा

  345. दादी
  346. .कुर्सी पर बैठी मुस्करा रही थी.

  347. .दादा, लाल पीले होते हुए

  348. ” तुम आयीं क्यों
  349. नहीं ?”

  350. दादी, शरमाते हुए.

  351. .”मम्मी ने आने नहीं दिया.”


  352.  
  353. ===============================

  354.  
  355. कौन बनेगा करोडपती में मुझसे 5 करोड का सवाल पुछा गया…
  356. कि “वो कौन सा group है,…

  357. जिसका Admin साल में एक ही बार नहाता है ?”

  358. कसम से मैने 5 करोड को ठोकर मार दी,.
  359. पर हमारे group का नाम नही बताया ।

  360. ===============================

  361. लालू यादव नहा रहे थे

  362. राबड़ी – ई का जी, बलवा
  363. के साथे – साथे शैम्पूआ
  364. कन्धवा पर काहे लगा रहे
  365. हैं, एकदम पगले है का ??

  366. लालू – तु पागल, तोरा
  367. बाप पागल, तोरा पुरा
  368. खानदान पागल….. देखती
  369. नहीं है शैम्पूआ पर का
  370. लिखा है…
  371. Head & Shoulder !

  372. ===============================

  373. दो बचपन के दोस्त बहुत सालों बाद मिले….
  374. पहला दोस्त -: “कितने बच्चे हैं…??”

  375. दूसरा दोस्त -: “मेरे 4 लड़के हैं..!!” .

  376. पहला दोस्त -: “क्या करते हैं…??”

  377. दूसरा दोस्त -:
  378. “पहला MBA.. दूसरा MCA..
  379. तीसरा M.TECH.. और चौथा चोर है..”

  380. पहला दोस्त -: “तो फिर चोर को घर से निकालते क्यों नही….?”

  381. दूसरा दोस्त -:”वही तो कमाता है… बाकी सब तो ‘बेरोजगार’ हैं ..!

  382. ===============================

  383. एक पागलखाने में एक पत्रकार ने डॉक्टर से प्रश्न किया।
  384. “आप कैसे पहचानते हैं कि, कौन मानसिक रोगी है और कौन नहीं ? ”

  385. डॉक्टर: ” हम एक बाथटब पानी से पूरा भर देते हैं और मरीज को,
  386. एक चम्मच
  387. एक गिलास और
  388. एक बाल्टी
  389. देकर कहते हैं कि वो बाथटब को खाली करे। ”

  390. पत्रकार—“अरे वाह, बहुत बढ़िया। यानी जो नार्मल व्यक्ति होता होगा वो बाल्टी का उपयोग करता होगा क्योंकि वो चम्मच और गिलास से बड़ी होती है। ”

  391. .

  392. डॉक्टर—” जी नहीं। नार्मल व्यक्ति बाथटब में लगे हुए ड्रेन प्लग को खींच कर टब को खाली करता है। आप 39 नंबर के बैड पर जाइए ताकि हम आप की पूरी जाँच कर सकें। ”

  393. .

  394. अगर आप ने भी बाल्टी ही सोचा था तो कृपया बैड नंबर 40 पर जाइए


  395. ===============================

  396. एक टैलेंट टेस्ट में पूछा गया सवाल…

  397. अगर आपकी शादी जुड़वां बहनों में से किसी एक से हो जाये तो कैसे पहचानेंगे कि कौन सी आपकी वाईफ है?

  398. बेस्ट आंसर:

  399. .

  400. हम क्यों पहचानें!! 😀


  401.  
  402. ===============================

  403.  
  404. ससुर — तुम दारू पियत हो
  405. कबहु बताये नाही ॥

  406. दामाद — तोहार लडकी
  407. खून पियत है, तुम बताय का??

  408. ===============================

  409. Admin जलेबी बेच रहा था..
  410. लेकिन बोल रहा था ‘आलू ले लो आलू….!’

  411. संता: पर यह तो जलेबी है.

  412. Admin: चुप हो जा, वर्ना मक्खियां आ जाएंगी.

  413. Very intelligent u know..

  414. ————————–

  415. admin ke liye jackpot..

  416. एडमिन टॉयलेट में बैठा था,
  417. सामने लिखा था। ‘कृपया पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करे’

  418. एडमिन बैठे बैठे चार डब्बे पानी पी गया

  419. ————————–

  420. आज हमारे एडमिन ने फिर कमाल कर दिखाया ।

  421. वह बैंक में जा कर सो गये,
  422. क्योंकि वहाँ लिखा था कि..

  423. यहाँ सोने पर लोन दिया जाता है ।

  424. हंस क्या रहे हो।
  425. दुसरे एडमिन को सेंड कर, उसका भी मन हो रहा होगा मजा लेने को।।

  426. ===============================

  427. 3 Dost…
  428. बिल्लू, गुल्लू & उल्लू…

  429. बिल्लू B.Sc. में पढ़ रहा है…

  430. गुल्लू M.A. में पढ़ रहा है…

  431. और हमारा उल्लू वाट्सएप पर पढ़ रहा है…

  432. हा हा हा

  433. हंसो मत, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है…

  434. चलो अब तुम्हारी बारी है, बनाओ सब को उल्लू…

  435. जल्दी -जल्दी बनाओ, वर्ना msg आम हो जायेगा. 😀

  436. ===============================

  437. शादी की सालगिरह पर
  438. पत्नी को गुलाब देते हुए पति बोला,
  439. “सालगिरह मुबारक हो!”

  440. पत्नी: यह नहीं मुझे कोई सोने की चीज़ चाहिए।

  441. पति: ओ, यह लो तकिया आराम से सो जाओ

  442. ===============================



  443. पत्नी की रोज रोज की झिक-झिक से परेशान पप्पू अपना सामान बांधते हुए बोला -:
  444. अब तो मैं तेरे साथ एक पल भी नहीं रहूँगा ..
  445. पप्पू रेलवे स्टेशन गया, पप्पू ट्रेन में चढने लगा तभी आकाशवाणी हुई
  446. “इसमें मत चढ, ये पटरी से उतर जायगी”

  447. पप्पू एयर पोर्ट गया..
  448. वो प्लेन में चढने लगा कि आवाज आई
  449. “इसमें मत चढ ये क्रैश हो जाएगा”

  450. पप्पू ने बस में जाने की सोची के फिर आवाज आई
  451. “इसमें मत चढ ये खाई में गिर जायगी”

  452. पप्पू गुस्से से बोला-:
  453. “कौन है यार?”

  454. आवाज आई -:
  455. “मैं भगवान हूँ !”

  456. पप्पू रोते हुए बोला -:,
  457. “प्रभु जब मैं घोड़ी परचढ रहा था तब आपका गला बैठ गया था क्या ..?”


  458.  
  459. ===============================

  460.  
  461. शराबी (डॉक्टर से) – आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?

  462. डॉक्टर – हां क्यों नही.

  463. शराबी – तो पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है प्लीज छुड़वा दो |

  464. ===============================
  465. Pappu खेत में पेट खाली कर रहा था,
  466. उसने दो बार हवा छोङी ………..
  467. पुर ……
  468. पुर ……

  469. एक सुअर और उसका बेटा ये सब देख रहे थे ।
  470. बेटा -“माँ, मुझे भूख लगी है ….”
  471. सुअर – रुक जा बेटा, एक सिटी और लगने दे …………

  472. ===============================

  473. एक बार नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी रेगिस्तान में रास्ता भटक गए, दोनों भूखे प्यासे थे तभी सामने एक मस्जिद दिखाई दी।

  474. राहुल गांधी ने मोदी जी को कहा चलो मस्जिद में चलते हैं।

  475. मै अपना नाम अहमद बोलूँगा और तुम रहमान बोलना तो वहाँ खाना पीना मिल जायेगा !

  476. मोदी जी ने कहा :- नहीं, मैं अपना नाम नहीं बदलूँगा।मै एक हिन्दु हुँ और सदा हिन्दु ही रहुँगा।

  477. दोनो मस्जिद में गए, मौलवी जी ने पूछा आप लोग कौन हैं .??

  478. मोदी :- मै नरेन्द्र भाई मोदी हूँ।

  479. राहुल गांधी :- मैं अहमद हूँ।

  480. मौलवी जी ने कहा:-
  481. नरेन्द्र भाई मोदी जी को पानी दिजिए और कुछ खाने को दीजिए

  482. और

  483. अहमद मियाँ रमजान मुबारक हो।

  484. (पप्पु तो हमेशा, पप्पु ही रहेगा।)

  485. ===============================
  486. ( ग्रुप एडमिन को समर्पित )

  487. नाम -:
  488. ग्रुप एडमिन

  489. हॉबी -:
  490. बन्दूक से निकली गोली को हाँथ से पकड़ना और शेर के दाँत तोड़कर जमा करना।

  491. रेकॉर्ड -:
  492. एक बार जिराफ की गर्दन में गाँठ लगा दी थी।

  493. Embarrassing मूमेंट -:
  494. एक बार एक ही घूँसे में 100 हाँथियों को नहीं मार पाए। सिफ 99 ही मरे।

  495. पागलपन -:
  496. एक बार सुनामी में तैरने निकल गए।

  497. ज्वालामुखी के लावे पर स्केटिंग की।

  498. खुद पर गर्व् -:
  499. जब इन्हें देख 40 फुट लम्बा अजगर भाग गया।

  500. एडमिन के अब तक के पराक्रम…….

  501. १)विवाह भोज में दो बार भोजन करना।

  502. २)दूसरों की बरात में नाचना। परिचित हों अथवा ना हों।

  503. ३)चुनाव के समय दो पार्टियों से पैसे लेकर तीसरे को वोट देना।

  504. ४)बच्चों की क्रिकेट टीम का कैप्टन बनना।

  505. ५)जब कहीं केक काटा जा रहा हो तो सबसे सामने खड़ा रहना।

  506. ६)एडमिन पद से इस्तीफा देने की सिर्फ धमकी देना


  507. ===============================

  508. एक लड़की स्वर्ग मे गयी और
  509. यमराज से बोली :
  510. मेरी शादी किसी दिल्ली के लड़के से करवा दो..

  511. यमराज :
  512. सब्र कर ले बेटी..
  513. पहले दिल्ली के
  514. किसी लड़के को स्वर्ग मे तो आने दे. आज तक तो कोई आया नहीं 😀

  515. Le li delhi walo ki!!


  516.  
  517. ===============================

  518.  
  519. लालू ओबामा का चुटकुला:

  520. ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा बिहार आकर लालू से मिलीं और
  521. उन्हेँ अमरीका आने का इनविटेशन दिया |

  522. लालू ने अमेरिका जाने से पहले अंग्रेजी की ट्रेनिंग ली |

  523. ट्रेनर बोले- “जब आप अमेरिका जाकर ओबामा से मिलें तो उनसे हाथ मिलाएं और पूछें कि
  524. हाऊ आर यू ?
  525. मतलब, आप कैसे हैं |

  526. इस पर ओबामा कहेंगे कि
  527. आई एम फाइन,
  528. “एंड यू” ?

  529. इसका मतलब हुआ कि “मैं ठीक हूँ”,
  530. आप कैसे हैं |

  531. आप जवाब दीजिएगा,
  532. “मी टू”
  533. मतलब कि “मैं भी”

  534. इसके आगे की बातचीत ट्रांसलेटर संभाल लेंगे |”

  535. लालू अमेरिका गए –
  536. उन्होंने हाऊ आर यू की जगह पूछ लिया,

  537. हू आर यू ( आप कौन हैं ? )

  538. यह सुनकर ओबामा थोड़े सकपकाए, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए बोले:

  539. आई एम मिशेल्स हसबैंड |( मैं मिशेल का पति हूं )

  540. #फिर लालू मुस्कुराते हुए बोले –
  541. “मी टू”
  542. और वहाँ सन्नाटा छा गया |

  543. ===============================
  544. #लड़की –
  545. #बादल गरजे तो
  546. तेरी याद आती है
  547. सावन आने से
  548. तेरी याद आती है
  549. बारिश की बुंदों में
  550. तेरी याद आती है

  551. लड़का-
  552. पता है पता है तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है लौटा दुंगा, मर मत…




No comments :

Post a Comment