Funny Hindi Joke indian jokes 2016


  1. जबरजस्त जोक:

  2. एक आदमी अस्पताल में आखिरी सांसें गिन रहा था।

  3. @#एक नर्स और उसके परिवार वाले
  4. उसके बिस्तर के पास खड़े थे।

  5. @#आदमी अपने बड़े बेटे से बोला:
  6. बेटा, तू मेरे मिलेनियम सिटी वाले
  7. 15 बंगले ले ले।

  8. बेटी से बोला:
  9. बेटी, तू सोनीपत सेक्टर 14 के बंगले ले ले।

  10. @#छोटे बेटे से बोला:
  11. तू सबसे छोटा है और मुझे सबसे ज्यादा
  12. प्यारा भी है, इसलिए तुझे मैं ग्रीन पार्क की
  13. 20 दुकानें देता हूं।

  14. आखिर में आदमी
  15. अपनी पत्नी से बोला:
  16. मेरे बाद तुम्हें पैसों के लिए
  17. किसी का मुंह न ताकना पड़े,
  18. इसलिए डीएलएफ वाले 12 फ्लैट तुम अपने पास रख लो।

  19. पास में खड़ी नर्स यह सब सुनकर
  20. आदमी की पत्नी से बोली:
  21. आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपको इतने अमीर पति मिले,
  22. जो इतनी सारी जायदाद देकर जा रहे हैं।

  23. .

  24. आदमी की पत्नी:
  25. कौन अमीर? कैसी जायदाद?
  26. अरे, ये दूधवाले हैं…
  27. हम सबको सुबह-सुबह दूध पहुंचाने की जिम्मेदारियां बांट रहे हैं!!!!

  28. @#नर्स अभीभी कोमा में है#@


  29.  


  30. =================================

  31.  
  32. हप्पुसिंह – डाक्टर साब हमाओ इलाज कर दे|
  33. डॉक्टर – तुम्हारा ये हाल कैसे हुआ?

  34. हप्पुजी– छत पे धरी थी 500 ईँटे, सब नेंचे ल्याने थी,

  35. ऐसे 5-10 करके ल्याते तो परेशान हो जाते ।
  36. सो हमने एक उपाय सोचो ।

  37. छत पे धरी हती एक टंकी,
  38. टंकी मे भर दई 500 ईँटे,
  39. फिर एक रस्सा बांद दओ
  40. और कुन्दा मे फँसाकें रस्सा नेंचे लटका दओ ।

  41. हमने नेंचे जाके रस्सा पकडो
  42. सो टंकी नेंचे लटक
  43. गई ।

  44. अब टंकी 500 किलो की
  45. और हम धरे 50 किलो के
  46. सो टंकी सरसरात नेंचे आ रई और हम सरसरात ऊपर
  47. जा रए।
  48. कुंदा से सर फूट गओ

  49. टंकी जैसई नेंचे गिरी
  50. सो उको तल्ला खुल गओ
  51. और
  52. सब ईँटे बाहर कड़ गई।

  53. अब टंकी बची 25 किलो की
  54. और हम हते 50 किलो के,
  55. सो हम सरसरात नेंचे आ रए
  56. और टंकी सरसरात ऊपर
  57. जा रई।
  58. हम जैसई गिरे ईटो के ढेर पे

  59. सो हमाई करहाई टूट गई।
  60. और
  61. हमाए हाथ से रस्सा छूट गओ

  62. अब रस्सा सरसरात ऊपर जा रओ
  63. और टंकी सरसरात नेंचे
  64. आ रई
  65. और गिरी हमाई मूड़ पे,
  66. सो हमाई खपड़िया फूट
  67. गई।
  68. बडी बिटम्मना है
  69. अब तुमई अच्छो इलाज करो डाक्टर साब ।

  70. डॉक्टर साहब बेहोश!



  71. =================================

  72. सरकार को पाकिस्तान के आतंकवाद का जवाब देना अनिवार्य नहीं है।।

  73. लेकिन……

  74. सेटअप बॉक्स लगाना अनिवार्य हैं..!! 😛



  75. =================================

  76. भारतियों का टैलेंट… !!

  77. जहाँ से ‘स्पीड ब्रेकर’ टूटा हो वहाँ से गाड़ी निकालने का टैलेंट ज़रूर होता है।
  78. पर गाड़ी धीरे नही करेगें..!

  79. —-

  80. और जब भी किसी मंदिर के बाहर से निकले,
  81. चाहे कार में हो या बाइक पर…
  82. @#इतना स्टाइल से सीने पे हाथ रख कर अपना सर झुकाता है…

  83. @#जैसे भगवान् अटेंडेंस रजिस्टर लेकर खिड़की पर बैठे बैठे उसी का इंतज़ार कर रहे हों#@



  84. =================================
  85. INDIA में लोग भले ही
  86. हेलमेट ना पहने..
  87. पर
  88. फ़ोन कवर और स्क्रीन गार्ड ज़रूर लगाएंगे,
  89. चाहे सर फुट जाये!
  90. पर मोबाइल को एक खरोंच तक नहीं आनी चाहिए




  91. =================================

  92. कुछ कुँवारे लड़को का ग्रुप तीर्थ यात्रा पर गया ।

  93. गाइड ने कहा:
  94. कल सबेरे जल्दी नहाकर दर्शन को चलेंगे,
  95. और याद रहे, यह तीर्थ यात्रा धाम है,
  96. इसलिये रास्ते मे आजु-बाजु के पानी के कुंड मे औरते वस्त्रहीन होकर डुबकी लगा रही दिखाइ देगी…..!
  97. उसे नजरअंदाज करना और “हरिओम” बोलते हुए आगे बढते रहना…..!

  98. दुसरे दिन जब वो चले, तब थोडा ही चले थे,
  99. कि एक बोला,
  100. “हरि ओम”

  101. बाकी सारे एक साथ बोले…
  102. किधर है…?
  103. किधर है…? 😉 😛
  104. @!

  105.  


  106. =================================
  107.  
  108. लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था…

  109. पडोसी: क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ??

  110. लड़के का पिता: कल सुबह इसका परीक्षा का रिजल्ट आनेवाला है…

  111. पडोसी: लेकिन आज क्यों मार रहे हो??
  112. .

  113. .

  114. .

  115. लड़के का पिता: भाई मैं कल अपने गाँव जा रहा हूँ…



  116. =================================

  117. एक REXONA नाम की लडकी थी
  118. वह HAMAM गाव की रहने वाली थी.

  119. जिसके parents का नाम RIN और
  120. CINTHOL था.

  121. एक DOVE नाम का लड़के
  122. से LOVE हो गया

  123. DOVE जो REXONA को बहोत
  124. प्यार करता था और

  125. REXONA भी DOVE को अपना
  126. LIFEBOY बनाना चाहती थी.

  127. दोनोँ का प्यार PEARS की
  128. तरह बिलकुल साफ था.

  129. 1 दिन दोनों की शादी MOTI महल,
  130. BREEZE गार्डन मेँ होती है.

  131. शादी मेँ
  132. DETTOL ,
  133. MEDIMIX,
  134. LUX, FAA ,
  135. NIRMA ,
  136. VIVEL,
  137. B B
  138. आदि रिश्तेदार भीआते हैँ.

  139. शादी के बाद उनके जुडवाँ बच्चे होते हैँ …
  140. JHONSON & JHONSON.

  141. हँसो मत …
  142. ये एक तरीका आपको बताने था

  143. की Market मेँ बहुत types
  144. के साबुन मिलते हैँ…

  145. नहा भी लिया करो…
  146. ठंड सबको लगती है !



  147. =================================
  148. एक दूरदराज के गाँव में एक राजनेता का भाषण था।

  149. करीब 25 मील के सड़क प्रवास के पश्चात जब वो सभा स्थल पर पहुँचे तो देखा कि
  150. वहाँ सिर्फ एक किसान उन्हें सुनने के लिए बैठा हुआ था।

  151. उस अकेले को देख नेताजी निराश भाव से बोले:
  152. भाई, तुम तो एक ही हो।
  153. समझ नहीं आता, अब मैं भाषण दूँ या नहीं ?

  154. किसान बोला:
  155. साहब, मेरे घर पर 20 बैल हैं।
  156. मैं उन्हें चारा डालने जाऊँ और वहाँ एक ही बैल हो तो
  157. बाकी 19 बैल नहीं होने के कारण क्या उस एक बैल को उपवास करा दिया जाए?

  158. किसान का बढ़िया जवाब सुन नेताजी खुश हो गए
  159. और फिर मंच पर जाकर उस एक किसान को 2 घंटे तक भाषण दिया।

  160. भाषण ख़त्म होने पर नेताजी बोले:
  161. भाई, तुम्हारी बैलों की उपमा (उदहारण) मुझे बहुत पसंद आई।
  162. तुम्हें मेरा भाषण कैसा लगा?

  163. किसान ने जवाब दिया:
  164. साहब, 19 बैलों की गैरहाजिरी में 20 बैलों का चारा एक ही बैल को नहीं डालना चाहिए,
  165. इतनी अक्ल मुझमे है। लेकिन आप में नहीं है।

  166. ##नेता जी बेहोश@#



  167. =================================
  168. भारत में अगर सड़क पर बारात चल रही हो
  169. और सामने से बस या कार आ जाये तो..

  170. बारात में से 15 लोग तुरंत…

  171. ट्रैफिक पुलिस के हवलदार
  172. की भूमिका में आ जाते हैं.




  173. =================================

  174. आज कल तो जनता CBI पर भी विश्वास नहीं करती…

  175. और एक अपन थे
  176. जो “आदा पादा किसने पादा…” से ही
  177. गुनहगार को ढूंढ लिया करते थे ।


  178.  


  179. =================================
  180.  
  181. एक हाथ में लिपस्टिक
  182. – दूसरे में मोबाइल
  183. – एक कान कुकर की सीटी पर
  184. – दूसरा वाट्सएप की नोटिफिकेशन पर
  185. – एक आँख टीवी पर
  186. – दूसरी पति की हरकतों पर

  187. कौन कहता है नारी जीवन आसान है..?



  188. =================================
  189. एक लडके की अंडो से भरी टोकरी साइकिल के पत्थर से टकराने से टूट गयी!
  190. भीड़ ईक्कठी हुई और सब चिल्लाने लगे, देख कर चलो भाई, कितनी गंदगी कर दी!!

  191. तभी एक काका ने भीड़ से कहा, इतना चिल्लाने से अछा है, ये सोचो इसका मालिक इसकी क्या हालत करेगा, इसकी पगार मे से पैसे काट लेगा,
  192. इसकी कुछ मदद करो,
  193. ये लो, मेरी तरफ़ से 10रू..

  194. सभी ने सुहानुभुती दिखाते हुए 10-10रू दिये,
  195. लडका बहुत खुश हुआ क्यूकि मिली हुई रकम अंडो की कींमत से बहुत ज्यादा थी!!

  196. सभी के चले जाने के बाद एक व्यक्ति ने उस लडके से कहा, अगर काका ना होते तो तू अपने मालिक को क्या जवाब देता??

  197. लड़का- वो काका ही मेरा मालिक है और वो बनिया है

  198. बनिये का दिमाग- दो धारी तलवार!!



  199. =================================
  200. अमेरिका में जब कोई कपल सोने जाता है ,–

  201. तो बोलता है
  202. “Good Night “,

  203. जब ब्रिटेन में कोई कपल सोता है तो बोलता है ,
  204. “Have a sweet dream ”

  205. जब इंडिया में लोग सोने जाते हैं तो बोलते हैं –
  206. “तालो-वालो तो लगा दियो नि गेट को!@#



  207. =================================

  208. 4-जी वाली लड़की ऑटो में जा रही थी!!

  209. लड़की : 
  210. रुको भैया,
  211. आपका मीटर तो बहुत फास्ट चल रहा है!!
  212. कुछ तो गड़बड़ है।

  213. ऑटोवाला : मैडम गड़बड़ नहीं, 4-जी है


  214. Read more: http://sms.hindijokes.co/indian-jokes/page/3/#ixzz3yMTxAI7m


  215. आज कल के बच्चे रिफ्रेश होने के लिए जहाँ वाटर पार्क,
  216. गेम सेंटर जाने की जिद करते हैं …

  217. वहीं हम ऐसे बच्चे थे जो मम्मी-पापा के एक झापङ से ही फ्रेश हो जाते थे.!

  218. ———–

  219. वो भी क्या दिन थे….?

  220. .

  221. जब बच्चपन में कोई रिश्तेदार जाते समय 10 ₹ दे जाता था..

  222. और माँ 8₹ टीडीएस काटकर 2₹ थमा देती थी….!!!

  223. ———–

  224. आज कल के माँ बाप सुबह स्कूल बस में बच्चे को बिठा के ऐसे बाय बाय करते हैं,
  225. जैसे पढ़ने नहीं,
  226. विदेश यात्रा भेज रहें हो….

  227. और
  228. एक हम थे जो रोज़ लात खा के स्कूल जाते थे…


  229.  


  230. =================================


  231.  
  232. वकील: “माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15 के मुताबिक मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाये।

  233. जज: “किताब पेश की जाये।”

  234. किताब पेश की गयी, जज ने पेज नंबर 15 खोला तो उसमें 1000 के 5 नोट थे।

  235. .

  236. जज मुस्कुराते हुए बोला:-
  237. “बहुत खूब!!!! इस तरह के 2 सबूत और पेश किये जाये।””



  238. =================================

  239. हायकोर्ट ने आज ये स्पष्ट किया है क़ि…..
  240. .
  241. .
  242. .
  243. अगर पति परमेश्वर है …!!
  244. .
  245. .
  246. तो….
  247. .
  248. .
  249. .
  250. बॉय फ्रैंड भी
  251. #@छोटा मोटा भैरो बाबा माना जायेगा#@#



  252. =================================
  253. मारवाड़ी हाथ में ब्लेड मार रहा था …

  254. बीवी: यह क्या कर रहे हो जी?

  255. मारवाड़ी: Dettol की शीशी टूट गयी है,
  256. कहीं dettol बर्बाद न हो जाए,
  257. ला तेरी ऊँगली भी काट दूँ.!



  258. =================================

  259. लाश तो जला दी मेरी,
  260. दिल से निकालो तो जानूँ..

  261. आप में था
  262. आप में हूँ
  263. आपमें रहूँगा..

  264. आपका –
  265. रावण

  266. ————-

  267. एक फ्लैट में घंटी बजती है और महिला जो घर में अकेली है दरवाज़ा खोलती है …

  268. भिक्षुक:
  269. “माई, भिक्षा दे।”

  270. महिला:
  271. “ले लो, महाराज ..”

  272. भिक्षुक:
  273. “माई … ज़रा यह द्वार पार करके बाहर तो आना।”

  274. वह द्वार पार करके बाहर आती है।

  275. भिक्षुक (उसे पकड़ते हुए ):
  276. “हा .. हा … हा … मैं भिक्षुक नहीं, रावण हूं !”

  277. महिला:
  278. “हा .. हा .. हा … मैं भी सीता नहीं, कामवाली बाई हूँ।”

  279. रावण :
  280. “हा..हा..हा.. सीता का अपहरण करके आज तक पछता रहा हूं,
  281. तुम्हें ले जाऊंगा तो मंदोदरी खुश हो जायेगी। मुझे भी कामवाली बाई की ही ज़रूरत है …”

  282. महिला :
  283. “हा, हा, हा … सीता को ढूंढने सिर्फ राम आऐ थे …
  284. मुझे ले जाओगे तो सारी बिल्डिंग ढूंढते पहुंच जाएगी



  285. =================================
  286. पठान ने अपने मोहल्ले मेँ रहने वाले एक आदमी को खूब पीटा ..

  287. बात पँचायत तक पहुँच गई

  288. पँचायत मेँ पठान से पूछा गया
  289. कि तुमने इस आदमी को क्यों मारा ?

  290. पठान – ये आदमी पुरे मोहल्ले मेँ कहता रहता है
  291. अच्छे काम करो तुम्हेँ जन्नत मिलेगी .

  292. सरपंच – तो ठीक ही तो कहता है ये ..

  293. अब पिटने की बारी सरपँच की थी ..

  294. @#अब सरपँच को क्योँ मारा ?

  295. @#पठान ने बताया – ओये “जन्नत” हमारी बेगम का नाम है@#


  296.  


  297. =================================

  298.  
  299. एक दिन बाद बहू को आया याद
  300. अरे कल था ससुरजी का श्राद्ध

  301. आधुनिका बहू ने क्या किया
  302. डोमिनोस को फोन किया
  303. और एक पिज़ा पंडितजी के यहाँ भिजवादिया

  304. ब्राहमण भोजन का ये मोडर्न स्टाइल था
  305. दक्षिणा के नाम पर कोक मोबाइल था

  306. रातससुरजी सपने में आये
  307. थोड़े से मुस्कराए
  308. बोले शुक्रिया
  309. मरने के बाद ही सही, याद तो किया
  310. पिज़ा अच्छा था, भले ही लेट आया

  311. मैंने मेनका और रम्भा के साथ खाया
  312. उन्हें भी पसंद आया

  313. बहू बोली,
  314. अच्छा तो आप अप्सराओं के साथ खेल रहे है
  315. और हम यहाँ कितनी मुसीबतें झेल रहे है

  316. महगाई का दोर बड़ता ही जाता है
  317. पिज़ा भी चार सो रुपयों में आता है

  318. ससुरजी बोले
  319. हमें सब खबर है भले ही दूर बैठें है
  320. लेट हो जाने पर डोमिनो वाले भी पिज़ा फ्री में देते है!!



  321. =================================

  322. हरियाणे की लुगाइयों न अंग्रेज्जी सिखाण खात्तर टीचर आईं।
  323. इब A फॉर एप्पल B फॉर बॉय तो समझाना आसान नहीं था इसलिए नया तरीका निकाला गया।

  324. A फॉर अमर की बहू,
  325. B फॉर बबलू की बहू,
  326. C फॉर चंदर की बहू।

  327. अच्छी तरै रटवाया, अर फेर टेस्ट लिया।

  328. ताई कन्फ्यूज़ हो गयी।
  329. W देख के कहणं लागी, दिक्खे तो यो मदन की बहू सै, पर टांगां न उप्पर क्यूँ करके पड़ी सै। 😀



  330. =================================

  331. भारतीय पत्नियों की तबियत ज्यादातर इस बात पर निर्भर करती है……..

  332. कि आने वाला मेहमान
  333. मायके से आ रहा है
  334. कि ससुराल से!!  😀



  335. =================================

  336. एक टी.वी. पत्रकार एक किसान का इंटरव्यू ले रहा था…

  337. पत्रकार : आप बकरे को क्या खिलाते हैं…??
  338. किसान : काले को या सफ़ेद को…??

  339. पत्रकार : सफ़ेद को..
  340. किसान : घाँस..

  341. पत्रकार : और काले को…??
  342. किसान : उसे भी घाँस..

  343. पत्रकार : आप इन बकरों को बांधते कहाँ हो…??
  344. किसान : काले को या सफ़ेद को…??

  345. पत्रकार : सफ़ेद को..
  346. किसान : बाहर के कमरे में..

  347. पत्रकार : और काले को…??
  348. किसान : उसे भी बाहर के कमरे में…

  349. पत्रकार : और इन्हें नहलाते कैसे हो…??
  350. किसान : किसे काले को या सफ़ेद को…??

  351. पत्रकार : काले को..
  352. किसान : जी पानी से..

  353. पत्रकार : और सफ़ेद को…??
  354. किसान : जी उसे भी पानी से..

  355. पत्रकार का गुस्सा सातवें आसमान पर, बोला : कमीने ! जब दोनों के साथ सब कुछ एक जैसा करता है, तो मुझे बार-बार क्यों पूछता है.. काला या सफ़ेद…????

  356. किसान : क्योंकि काला बकरा मेरा है…
  357. पत्रकार : और सफ़ेद बकरा…??
  358. किसान : वो भी मेरा है…

  359. पत्रकार बेहोश…

  360. होश आने पे किसान बोला अब पता चला कमीने जब तुम एक ही news को सारा दिन घुमा फिरा के दिखाते हो हम भी ऐसे ही दुखी होते है




  361. =================================

  362. एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी

  363. एक चूहे ने पूछा : क्या हुआ बहन कहाँ भागे जा रही हो?

  364. भैंस : जंगल मे पुलिस हाथी पकडने आई हें

  365. चूहा : पर तुम क्यों भाग रहीं हो तुम तो भेंस हो?

  366. भेंस : ये भारत हें भाई !
  367. पकडे गये तो 20 साल तो अदालत मे ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि
  368. “मैं हाथी नही भेंस हूँ ”

  369. “OMG” यह सुन भेंस के साथ चूहा भी भागने लगा


  370.  


  371. =================================

  372.  
  373. बूढ़ा मच्छर to युवा मच्छर…

  374. “तुम क्या जानो स्ट्रगल क्या होती है,
  375. हमारे जमाने में औरतों को काटने के लिए इतनी खुली जगह कहाँ मिलती थी..?!”



  376. =================================
  377. ईस व्हाट्सएप्प के चक्कर में
  378. दिमाग के नट बोल्ट ढीले हो
  379. गये हैं..

  380. एक सेकंड में मिजाज़ शायराना
  381. हो जाता है और अगले ही सेकंड
  382. में देश भक्ति जाग ऊठती हैं. ✊

  383. ऊसके फौरन बाद सनी लिओनी
  384. आती है. ☺

  385. तभी अचानक कोई ग्यानी भगवान
  386. बुद्ध और विवेकानन्द की चार
  387. लाईने भेजता है.✋

  388. ऊसके बाद कोई दुखी आत्मा
  389. बिवीयों पर जोक भेजकर अपनी
  390. मर्दानगी साबित करने की कोशिश
  391. करता है।

  392. और जब थोड़ा सकुन मिलने का
  393. समय आने ही वाला होता है,
  394. तब एक डरावना फारवर्ड
  395. साई के नामसे आता है कि
  396. ईसे दस लोगों को भेजो तो लाटरी
  397. लगेगी वर्ना सत्यानाश होगा।

  398. इसके बाद दिमाग का दहीबड़ा
  399. तब होता है जब कोई
  400. क्विज ले के आता है।

  401. मनुष्य का इतने तेजी से ह्रदय
  402. परिवर्तन तो सिर्फ व्हाट्सअँप पर
  403. ही हो सकता है।

  404. जब भी whatsapp खोलो,
  405. लगता है whatsapp नही
  406. हरिद्वार आ गए है…
  407. इतना अथाह ज्ञान बरसता है
  408. कि मन एकदम शुद्ध हो जाता है…
  409. सभी whatsapp संतो को कोटि-कोटि नमन..



  410. =================================
  411. अगर कोई अनजान लड़की

  412. आपको कोई “गिफ्ट” दे
  413. तो कृपया उसे न ले

  414. क्योकि उसमे
  415. “राखी”
  416. हो सकती है

  417. आपकी ज़रा सी लापरवाही आपको
  418. “भाई”
  419. बना सकती है.

  420. रक्षा बंधन के अवसर पर जनहित में जारी….!



  421. =================================
  422. Admin जलेबी बेच रहा था..
  423. लेकिन बोल रहा था ‘आलू ले लो आलू….!’

  424. संता: पर यह तो जलेबी है.

  425. Admin: चुप हो जा, वर्ना मक्खियां आ जाएंगी.

  426. Very intelligent u know..

  427. ————————–

  428. admin ke liye jackpot..

  429. एडमिन टॉयलेट में बैठा था,
  430. सामने लिखा था। ‘कृपया पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करे’

  431. एडमिन बैठे बैठे चार डब्बे पानी पी गया

  432. ————————–

  433. आज हमारे एडमिन ने फिर कमाल कर दिखाया ।

  434. वह बैंक में जा कर सो गये,
  435. क्योंकि वहाँ लिखा था कि..

  436. यहाँ सोने पर लोन दिया जाता है ।

  437. हंस क्या रहे हो।
  438. दुसरे एडमिन को सेंड कर, उसका भी मन हो रहा होगा मजा लेने को।।

  439. sorry admin




  440. =================================

  441. इस देश में तीन चीज़ें शायद कभी देखने को नहीं मिलेंगीं…

  442. 1. काला धन

  443. और

  444. 2. जेठालाल की सास

  445. और

  446. ३. पोपटलाल की बीवी ।


  447.  


  448. =================================
  449.  
  450. दोस्तों आज हम एक अजीब प्राणी
  451. के बारे में पढेंगे – इस जीव का नाम हे.

  452. “बीवी”

  453. यह अक्सर रसोई और टीवी क सामने पाई जाती है.

  454. इनका पौष्टिक आहार हे पति का भेजा.

  455. ये पानी कम खून ज्यादा पीती है …

  456. इन्हें अक्सर नाराज़ होने का नाटक करते हुए देखा जाता है.

  457. इस प्राणी का सबसे खतरनाक हथियार हे रोना और इमोशनली ब्लैकमेल करना.

  458. उसके संपर्क में रहने से टेंशन नाम की बीमारी हो सकती हे,
  459. जिसका कोई इलाज़ नहीं.

  460. .

  461. बस इनसे सावधान रहना
  462. “भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी”



  463. =================================
  464. नयी नयी शादी हुई …
  465. पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है …

  466. पत्नी : – (नींद में से उठती हुई गुस्से में) … पानी क्यों डाला..?

  467. पति : – तेरे बाप ने बोला था, की दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है,
  468. उसे मुरझाने मत देना,
  469. इसीलिए| ..



  470. =================================
  471. जमाई के साथ (ससुराल में)
  472. 2000 से पहले और उसके बाद किये जाने वाले व्यवहार के बारे में :-

  473. 1. पहले के जमाई के जब आने का पता चलता तो ससुर जी दाढ़ी बनाकर और नए कपङे पहनकर स्वागत के लिए कम्पलीट रहते थे ।

  474. 2. जमाई आ जाते तो बहुत मान मनवार मिलती और छोरी दौड़कर रसोई में घुस जाती थी ।सासुजी पानी पिलातीं और धीरे से कहती :-“आग्या कांई ?”

  475. 3. आने का समाचार मिलते ही गली मोहल्ले के लोग चाय के लिए बुलाते थे,
  476. और काकी सासुजी या भाभियां तो आटे का हलवा भी बनाती थी ।

  477. 4. जमाई खुद को ऐसा महसूस करता था कि वो पूरे गांव का जमाई है ।

  478. 5. जमाई के घर में आने के बाद घर के सब लोग डिसिप्लिन में आ जाते थे ।

  479. 6. जमाई बाथरूम से निकलते तो उनके हाथ सन्तूर साबुन से धुलवाते, भले खुद उजाला साबुन से नहाते थे ।

  480. 7. जमाई अगर रात में रुक जाते तो सुबह उनका साला पेस्ट और ब्रश हाथ में लेकर आस पास घूमता रहता था ।

  481. 8. जब जमाई का अपनी बीवी को लेकर जाने का समय हो जाता तो वो स्कूटर को पहले गैर में डालकर भन्ना भोट निकालते थे, जिससे उनका ससुराल में प्रभाव बना रहता था ।

  482. .

  483. अब आज के जमाई की दुर्दशा :-

  484. .

  485. 1. आज के जमाई से कोई भी लुगाई लाज नहीं करती है, खुद की बीवी भी सलवार कुर्ते में आस पास घूमती रहती है ।
  486. काकी सासुजी और भाभी कोई दूसरी रिश्तेदारी निकाल कर बोलती हैं :- ” अपने तो जमाई वाला रिश्ता है ही नहीं ।”

  487. 2. साला अगर कुंवारा है और अगर उसकी सगाई नहीं हो पा रही है तो इसका ताना जमाई को सुनाया जाएगा :- “तुम्हारा हो गया इसका भी तो कुछ सेट करो ।”

  488. 3. पानी पीना हो तो खुद रसोई में जाना पड़ेगा, कोई लाकर देने वाला नहीं है ।

  489. 4. ससुराल पक्ष की किसी शादी में जमाई को इसीलिए ज्यादा मनवार करके बुलाया जाता है ताकि जमाई बच्चों को संभाल सके, बीवी और सासुजी आराम से महिला संगीत में डांस कर सके ।

  490. 5. जरा सा अगर बीवी को ससुराल में कुछ कह दिया तो सासुजी की तरफ से तुरंत जवाब आता हैं ” एक से एक रिश्ते आऐ थे, पर ये ही मिला था छोरी को दुखी करने के लिए, इसके पापा को …नाशपिटा ।”



  491. =================================
  492. गर्मी की छुटटीयो के बाद स्कूल का पहला दिन

  493. कक्षा में घुसते ही अती गंभीर प्रश्न…

  494. मेरे वाली आई है के दुसरे स्कूल में चली गई




  495. =================================
  496. एक बार महादेवजी धरती पर आये ।
  497. चलते चलते उन्हें प्यास लगी ।

  498. सामने दूध वाला मिला ।
  499. दूध माँगा तो उसने जवाब दिया
  500. “ऐसे मुफ्त में दूध नही मिलता”

  501. और…… आगे जाने पर दारू वाला मिला ।
  502. जब दारू मांगी तो उसने कहा ” पी लो जितनी चाहिये..मौज करो।”

  503. महादेवजी प्रसन्न हुए..
  504. और ..उस दारू वाले को वरदान दिया…
  505. दूध वाले को दुध देने घर-घर जाना पड़ेगा … पर ..
  506. दारू वाले को ढूंढते हुए लोग उसके पास जायेंगे… तथास्तु…..


  507.  


  508. =================================

  509. बनिया को भूत चड़ गया।
  510. 3 दिन बाद भूत खुद ओझा के पास गया और बोला :-
  511. मुझे बाहर निकालो,
  512. वर्ना मै भूखा मर जाउगां।

  513. ——————-

  514. बनिया हाथ मे ब्लेड मार रहा था।
  515. बीवी:- ये क्या कर रहे हो जी??

  516. बनिया:-
  517. Dettol की शिशी टूट गई है
  518. कही Dettol बरबाद ना हो जाए।
  519. ला तेरी भी उगंली काट दूँ।

  520. ——————-

  521. जहाज के साथ बनिया भी डूब रहा था।
  522. पर बनिया हंस रहा था।

  523. दुसरा यात्री :- ओए, हँस क्यो रहा है??

  524. बनिया :- शुक्र है, मैने रिटर्न टिकट
  525. नही खरीदा।

  526. ——————-

  527. बनिया 14 वी मंजिल से नीचे गिरा।

  528. गिरते वक्त उसने अपने घर की खिड़की से
  529. देखा कि बीवी खाना बना रही है।

  530. बनिया चिल्लाया :- “मेरी रोटी मत पकाना”

  531. ——————-

  532. बनिया ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई।
  533. शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की।

  534. शेख को फिर खून की जरुरत पड़ी, बनिया ने फिर खून दिया।
  535. अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।

  536. बनिया (गुस्से से):- इस बार सिर्फ लड्डू????
  537. शेख:- बिरादर, अब हमारे अन्दर भी बनिया का खून दौड़ रहा है।

  538. ——————-

  539. कंजूस बनिया मरनेवाला था।

  540. बनिया:- बीवी कहाँ हो?
  541. बीवी :- जी मै यही हूँ।

  542. बनिया:- मेरा बेटा और बेटी कहाँ है।
  543. दोनो बच्चे:- जी हम भी यही है..

  544. बनिया:- तो बाहर वाले कमरे
  545. का पंखा क्यो चल रहा है???

  546. ——————-

  547. कंजूस बनिया:- एक केला कैसे दिया???
  548. केलेवाला:- 1 रुपय का।

  549. कंजूस बनिया:- 60 पैसे का देता है?
  550. केलेवाला:- 60पैसे मे तो सिर्फ छिलका मिलेगा।

  551. कंजूस बनिया:- ले 40 पैसे, छिलका रख और केला देदे।

  552. ——————-

  553. एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया।

  554. बनिया लड़की :-
  555. जब पिताजी सो जाएगें
  556. तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,आवाज सुनकर
  557. तुरन्त अन्दर आ जाना।

  558. लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया।

  559. लड़की :- इतनी देर क्यो लगा दी ?

  560. लड़का :- वो मै सिक्का ढुँड रहा था।

  561. @@लड़की:- अरे पागल वो तो धागा बाँधकर फेका था, वापस खिच लिया@



  562. =================================
  563. पिंटू :
  564. दादी नींद नहीं आ रही है |
  565. TV देख लूँ….???

  566. दादी: मुझसे बातें कर ले..

  567. पिंटू :
  568. दादी क्या हम हमेशा 6 ही रहेगें..?
  569. आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली.

  570. दादी : नहीं बेटा, आप के लिये कल डॉगी भी आ रहा है |
  571. तो 7 हो जायेंगे |

  572. पिंटू : पर…दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जायेगा,
  573. तो फिर 6 हो जायेंगे !!!!

  574. दादी : नहीं बेटा, आपकी शादी हो जायेगी तो फिर 7 हो जायेंगे |

  575. पिंटू : फिर बहन चली जायेगी शादी करके तो फिर 6 हो जायेंगे !!

  576. दादी : बेटा.. फिर आपका बेटा.. हो जायेगा तो फिर 7 हो जायेंगे..|

  577. पिंटू : तब तक आप मर जाओगी वापस से 6 हो जायेंगे…!!!

  578. दादी : कुत्ते….!!! जा TV देख !!!



  579. =================================
  580. ( ग्रुप एडमिन को समर्पित )

  581. नाम -:
  582. ग्रुप एडमिन

  583. हॉबी -:
  584. बन्दूक से निकली गोली को हाँथ से पकड़ना और शेर के दाँत तोड़कर जमा करना।

  585. रेकॉर्ड -:
  586. एक बार जिराफ की गर्दन में गाँठ लगा दी थी।

  587. Embarrassing मूमेंट -:
  588. एक बार एक ही घूँसे में 100 हाँथियों को नहीं मार पाए। सिफ 99 ही मरे।

  589. पागलपन -:
  590. एक बार सुनामी में तैरने निकल गए।

  591. Achievement -:
  592. ज्वालामुखी के लावे पर स्केटिंग की।

  593. खुद पर गर्व् -:
  594. जब इन्हें देख 40 फुट लम्बा अजगर भाग गया।

  595. एडमिन के अब तक के पराक्रम…….

  596. १)विवाह भोज में दो बार भोजन करना।

  597. २)दूसरों की बरात में नाचना। परिचित हों अथवा ना हों।

  598. ३)चुनाव के समय दो पार्टियों से पैसे लेकर तीसरे को वोट देना।

  599. ४)बच्चों की क्रिकेट टीम का कैप्टन बनना।

  600. ५)जब कहीं केक काटा जा रहा हो तो सबसे सामने खड़ा रहना।

  601. ६)एडमिन पद से इस्तीफा देने की सिर्फ धमकी देना।



  602. =================================
  603. 12वीं’ कक्षा का प्रश्न-पत्र

  604. प्रश्न : प्यार क्या है ? विस्तार से बताइये ! (20 अंक)

  605. उत्तर : अमरीकी विद्यार्थी :
  606. प्यार ‘दर्द’ को कहते हैं
  607. (परीक्षा परिणाम: अंक 5 /20)

  608. उत्तर : इंग्लैंड का विद्यार्थी :
  609. प्यार ‘ज़िन्दगी’ को कहते हैं
  610. (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)

  611. उत्तर : UAE का विद्यार्थी :
  612. प्यार ‘खुदा’ को कहते हैं
  613. (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)

  614. उत्तर : भारतीय विद्यार्थी :
  615. प्यार की परिभाषा :
  616. ‘प्यार’ के द्वारा एक महिला और पुरुष के मध्य, उपजे प्रेम-सम्बन्ध से दिल की गंभीर बीमारी हो जाती है। और अगर ये प्रेम परवान ना चढ़े तो दोनों में से किसी एक की मृत्यु भी हो जाती है।

  617. प्यार के प्रकार :
  618. 1) एक तरफ़ा प्यार।
  619. 2) दो तरफ़ा प्यार।

  620. आयु :
  621. आमतौर पर यह 15 से 25 की उम्र के बीच होता है।
  622. लेकिन
  623. आजकल यह किसी भी उम्र में हो जाता है।

  624. लक्षण :
  625. 1) अनिद्रा।
  626. 2) दिन में सपने देखना।
  627. 3) फेसबुक, व्हाटसएप के बिना एक-एक पल दूभर हो जाना।
  628. 4) फ़ोन की लत।

  629. मूल कारण/मूल्यांकन:
  630. 1) फोन पे चेटींग,
  631. 2) तस्वीरों
  632. और
  633. 3) मोबाईल द्वारा ज्यादा फैलता है।

  634. इलाज :
  635. 1) पिता के जूते द्वारा एंटी लव चिकित्सा
  636. और
  637. 2) माँ की चप्पल की अंधाधुंध मार ||
  638. परीक्षा परिणाम: (अंक 20/20 बहुत बढ़िया।)
  639. ————————-
  640. नोट –
  641. भारतीय छात्रों से कुछ भी पूछो,
  642. ‘पूर्ण-अंक’ पाने के लिए वे किसी भी बात
  643. को बढ़ा-चढ़ा कर लिख सकते हैं


  644. =================================









No comments :

Post a Comment